हिमाचल प्रदेश चुनाव : कांग्रेस से आगे निकली भाजपा (लीड-2)

शिमला, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस से आगे निकल गई है।

मतगणना केंद्रों के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवार 21 सीटों पर जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियोंसे आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती उना सीट से पीछे चल रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493