उप्र में तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किया गया है। अगले एक-दो दिनों में कोहरे का असर दिखने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस, जबकि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

गुप्ता के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरे का असर रहेगा। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 13 डिग्री, बनारस का 13.2 डिग्री, झांसी का 14 डिग्री और इलाहाबाद का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493