जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात आंशिक तौर पर बहाल

जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मौसम में सुधार के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यातायात आंशिक तौर पर बहाल कर दिया गया।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग पर एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है। वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने की अनुमति है।”

राज्य में कई भूस्खलनों और ताजी बर्फबारी के कारण राजमार्ग को चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, जिसके कारण जरूरी सामान और यात्रियों को ले जा रहे 1,500 से भी अधिक वाहन फंसे रह गए थे।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी के दौरान काजीगुंड-बनिहाल रेलवे सुरंग से वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने संबंधी आवाश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए सोमवार को रेलवे और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी अनुमति दे दी है।

राजमार्ग बंद होने के कारण कश्मीर घाटी में अक्सर जरूरी सामान की किल्लत हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493