बिहार में मौसम साफ

पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है तथ धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान हल्की हवा भी चलेगी।”

केन्द्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, गया का 14.9 डिग्री तथा भागलपुर का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री, गया का 29.9 डिग्री तथा भागलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493