लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तीखी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में तेज धूप निकलने और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 25.7 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री, झांसी का 28़.5 डिग्री और इलाहाबाद का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath