पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच, पटना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “राज्य में पछुआ हवा चल रही है, जिससे नमी की मात्रा कम हो गई है। पटना हीट वेव (ताप लहर) की चपेट में है। बुधवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।”
केन्द्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री और गया का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 43़.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath