उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान और उमस में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता बढ़ने की वजह से उमस में भी इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर शुक्रवार को 75 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, पूर्वाचल के कई जिलों में हालांकि आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और कुछ जगहों पर सामान्य बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानुपर का 23.1 डिग्री, गोरखपुर का 24.2 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493