जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने पल्लनवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

पुलिस के मुताबिक, “पाकिस्तान रेंजर्स ने स्वचालित और छोटी बंदूकों का इस्तेमाल कर बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया। गोलीबारी रात 12.30 बजे शुरू हुई, जो 1.30 बजे तक चलती रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493