उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि रहने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे उमस में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493