बिहार में उमसभरी गर्मी

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना औक इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही धूप निकली है और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी बनी हुई है।

राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इस दौरान राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। इस क्रम में हालांकि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.4 डिग्री और पूर्णिया का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493