उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप और छांव के बीच उमस का दौर जारी रहेगा। आद्र्रता का स्तर भी 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 26.1 डिग्री, देवरिया का 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493