बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने दोपहर के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, भागलपुर का 27.8 डिग्री और पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 22.40 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 10.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493