उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप रही। उमस में भी इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पारा और बढ़ने होने के आसार हैं।

उत्तर मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। गर्मी के साथ ही उमस में भी इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर में 25.2 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, झांसी में 24 डिग्री और इलाहाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493