उप्र में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने तथा उमस बढ़ने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। दिन में उमस का दौर जारी रहेगा। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री, झांसी का 27.3 डिग्री और बांदा का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493