उप्र में तेज धूप, गर्मी बढ़ी

लखनऊ, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि हो सकती है। रविवार को हालांकि कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बनारस का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 15़.5 डिग्री, गोरखपुर का 16 डिग्री, इलाहाबाद का 16.5 डिग्री और इलाहाबाद का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493