भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य स्थानों पर शुक्रवार को आसमान पर छाए बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलने और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री, इंदौर का 17.9 डिग्री, ग्वालियर का 17.5 डिग्री और जबलपुर का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री, इंदौर का 32.8 डिग्री, ग्वालियर का 36.8 डिग्री और जबलपुर का 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath