उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्घि

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड धीरे धीरे खत्म हो जाएगी और तापमान में और वृद्घि होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार अब दिन बड़ा होने लगा है। अगले सप्ताह से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन में कोहरे से निजात मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार पांच वर्षो में मौसम में काफी बदलाव आया है। साल 2014 में मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। लेकिन इस साल फरवरी की शुरुआत में ही मौसम बदल चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 12.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री और झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493