उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में हालांकि ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 21.5 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493