लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम के रुख में कोई बदलाव आने की उम्मीद नहीं है और चिलचिलाती धूप व उमस जारी रहेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शनिवार को दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जाएगा। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में हालांकि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी और आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूतनम तापमान तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.8 डिग्री और झासंी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath