श्रीनगर, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने शनिवार को आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर चार आतंकवादियों को मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “आज तंगधार सेक्टर में एलओसी पर जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।”
उन्होंने कहा, “इस अभियान में अभी तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। अभियान अभी भी जारी है। आतंकवादियों ने शनिवार तड़के घुसपैठ का प्रयास किया।”
सेना ने दो दिन पहले भी इसी जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम की थी।
सेना की ओर से गोलीबारी के बाद घुसपैठियों को एलओसी पर पाकिस्तान की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath