लखनऊ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुधवार को आद्र्रता का स्तर 83 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath