उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में गिरावट आने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

वाराणसी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, गोरखपुर का 17 डिग्री, कानपुर का 18.5 डिग्री, झांसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493