मप्र में पारा लुढ़का

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के रीवा संभाग के अलावा टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया जिलों में कोहरा छा सकता है, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य की राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, इंदौर का 17.4 डिग्री, ग्वालियर का 14.7 डिग्री और जबलपुर का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, इंदौर का 31.8 डिग्री, ग्वालियर का 31.6 डिग्री और जबलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493