लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath