लखनऊ, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी दर्ज किए जाने तथा ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया। दिन में हालांकि मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री और इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath