नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की धुंध छा सकती है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath