पटना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह से चल रही हवाओं ने ठंड में इजाफा किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापामन में गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इस दौरान हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 16.5 डिग्री और गया का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री, गया का 28.7 डिग्री और पूर्णिया का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath