लखनऊ, 29 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार को मौसम पूरी तरह से साफ है। सुबह तेज धूप खिलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा। तापमान में ज्यादा उतार-चढाव देखने को नही मिलेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 20 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath