उप्र में धूप, ठंड से राहत

लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिलेगी और शीतलहर तथा ठंड से राहत मिलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की उम्मीद है। उप्र के कुछ जिलों में हालांकि सुबह से ही कोहरे का असर भी नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कानपुर का पांच डिग्री, गोरखपुर का 6.3 डिग्री, इलाहाबाद का छह डिग्री सेल्सियस तथा झांसी का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493