पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
गांधी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath