उप्र में धूप, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगे भी पारा गिरने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मेरठ, बरेली, मुरादाबाद सहित पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.5 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 22.5 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493