बिहार में खिली धूप

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह सुहावनी रही और खिली हुई धूप निकली है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापामन में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री, पूर्णिया का 16.4 डिग्री और भागलपुर का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25 डिग्री और पूर्णिया का 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493