उप्र में फिर लगे भूकंप के झटके

रविवार की दोपहर भूकंप के झटके लखनऊ, मैनपुरी, गाजियाबाद, पीलीभीत, सोनभद्र, मऊ, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद सहित कई जिलों में महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इस दौरान उनमें दहशत साफ देखी गई। भूकंप के बाद सभी एक बार फिर से फोन पर अपनों का हालचाल लेने में जुट गए। इस दौरान मोबाइल नेटवर्क कुछ देर के लिए ठप हो गई।

राज्यपाल को राम नाइक रविवार को कुशीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, सुरक्षाकर्मियों ने राज्यपाल को मंच से सुरक्षित उतारा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493