उप्र में बढ़ेगी उमस, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ , 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उमस रहेगी और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से उमस बढ़ने की संभावना है। उमस बढ़ने से बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.4 डिग्री, वाराणसी का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493