लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादलों के बीच धूप निकलेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार व मंगलवार तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का शनिवार को न्यूनमत तापमान 15 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, गोरखपुर का 17.5 डिग्री, झांसी का 18 डिग्री और इलाहाबाद का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath