उप्र में बदली, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार देर शाम से ही हल्के बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हल्की फुहारें पड़ने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से कई इलाकों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25.3 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493