जैश-ए-मोहम्मद के 12 समर्थक हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 12 समर्थकों को दिल्ली व उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप (विशेष ईकाई) ने बुधवार को आईएएनएस से बताया, “हमने जैश की विचारधारा के समर्थक 12 लोगों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश से मंगलवार रात हिरासत में लिया। उनके पास से एक आईईडी भी बरामद किया गया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 30 साल के आसपास है।

उन्होंने कहा, “कुछ दिल्ली के स्थाई बाशिंदे हैं, जबकि कुछ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493