उप्र में बादल छाए, गर्मी से राहत

लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सिसय के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, गोरखपुर का 24.9 डिग्री और इलाहाबाद का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493