कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी

श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में झेलम नदी का पानी गुरुवार को कुछ इलाकों में खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके बाद कश्मीर में लोगों को बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

झेलम नदी का पानी गुरुवार को सुबह आठ बजे अनंतनाग जिले में संगम पर खतरे के निशान से ऊपर 26.80 फुट और श्रीनगर शहर में राम मुंशीबाग में खतरे के निशान से ऊपर 19.80 फुट दर्ज किया गया।

प्रांतीय प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कश्मीर घाटी में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।”

दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के निचले इलाकों में स्थानीय नदी वेसु में आई बाढ़ के कारण पानी भर गया। इन गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों के लिए निकल चुके हैं। बाढ़ के कारण गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

कश्मीर घाटी में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

एक अधिकारी ने कहा, “मौसम गुरुवार शाम से सुधरना शुरू होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493