उप्र में बादल छाए, बारिश की संभावना

लखनऊ , 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, गोरखपुर का 14़.2 डिग्री, झांसी का 15 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493