बिहार में मौसम साफ, तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है और धूप भी निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में वृद्धि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापामन 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, पूर्णिया का 16.1 डिग्री तथा भागलपुर का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, गया का 33.7 डिग्री, भागलपुर का 32.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493