Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र में बारिश के बाद तापमान गिरा

उप्र में बारिश के बाद तापमान गिरा

लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।

गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के राज्य के कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में बारिश के बाद तापमान गिरा Reviewed by on . लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अग लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अग Rating:
scroll to top