बिहार में हल्की बारिश की उम्मीद

पटना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “पिछले एक सप्ताह से बिहार में कमजोर रहा मानसून मामूली रूप से सक्रिय है, जिससे शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री तथा गया का 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.5 डिग्री तथा भागलपुर का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493