उप्र में बारिश से गिरा पारा, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ पैदा होने से उप्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर भी 90 फीसदी के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.3 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493