नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान घायल

जम्मू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना के एक जवान घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है।

सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से इसी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन में नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी सेक्टर में राज राइफल्स के राइफलमैन जयदर्थ सिंह शहीद हो गए थे, जबकि राइफलमैन सचिन कुमार घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493