उप्र में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में रविवार सुबह धूप रही। शनिवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की बदली के बीच धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार रात लखनऊ व आसपास के इलाकों में बारिश होने से वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, कानपुर में 14 डिग्री, गोरखपुर में 14.3 डिग्री, झांसी में 16 डिग्री और इलाहाबाद में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493