उप्र में भीषण सड़क हादसे में 5 मरे

लखनऊ, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, हमीरपुर के कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ट्रकों के चालकों की मौत के अलावा सब्जी व्यापारी की भी मौत हो गई।

इस हादसे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई।

फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493