नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 10 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 14 के संचालन में देरी हुई जबकि तीन के समय में फेरबदल किया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 61 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दृश्यता 2,000 मीटर रही।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath