Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र में सुबह कोहरा

उप्र में सुबह कोहरा

लखनऊ, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार को सुबह से ही कोहरे का असर नजर आ रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, उप्र के अधिकांश जिलों में बुधवार को सुबह कोहरा नजर आया। दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, गोरखपुर का 12.2 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री, झांसी का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में सुबह कोहरा Reviewed by on . लखनऊ, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार को सुबह से ही कोहरे का असर नजर आ रहा है, जिसके कारण तापमान में गि लखनऊ, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार को सुबह से ही कोहरे का असर नजर आ रहा है, जिसके कारण तापमान में गि Rating:
scroll to top