उप्र में 11 जुलाई को लगाए जाएंगे 5 करोड़ पौधे

लखनऊ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव प्रवीर कुमार ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी अभियान के तहत 11 जुलाई को राज्य में एक ही दिन पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह अपने तरह का एक विश्व कीर्तिमान होगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

प्रवीर कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भी इस अभियान को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसीलिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे 11 जुलाई को होने वाले पौधरोपण अभियान में सहभागिता करें।

प्रवीर कुमार ने कहा, “11 जुलाई को एक कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। एक ही दिन पांच करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। पिछली बार 7 नवंबर, 2015 को जब पौधरोपण हुआ था, तब 10 लाख 53 हजार पौधे लगाए गए थे। इस अभियान के अच्छे परिणाम आए हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान 21 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इस तरह से हरितक्षेत्र में 261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

प्रवीर कुमार ने कहा कि 11 जुलाई को पौधारोपण के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। एक साथ 6161 स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसमें 950 नर्सरी की मदद ली जाएगी। इस दिन गिनिज वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी यूपी में मौजूद रहेगी। वह इस पर नजर रखेगी। इस टीम ने गड्ढों का वेरिफिकेशन कर लिया है।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। यह अभियान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से शुरू हुआ है और इसको काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493